भारतीय जैन संगठन (BJS) दिल्ली
द्वारा समाज कल्याण एवं जनसेवा के अंतर्गत
14, 15 एवं 16 जनवरी 2026 को,
गत वर्षों की भांति, निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष यह शिविर
मुनि मायाराम जैन हॉस्पिटल, पीतमपुरा
(कोहाट मेट्रो स्टेशन के पास), दिल्ली
में आयोजित होगा, जहाँ अमेरिका के सुप्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जनों की विशेषज्ञ टीम द्वारा पूर्णतः निःशुल्क सर्जरी की जाएगी।
इस शिविर में निम्न समस्याओं का उपचार किया जाएगा:
- कटे-फटे होंठ (Cleft Lip & Palate)
- पलकों की जन्मजात विकृतियाँ
- कानों का टेढ़ापन
- चेहरे के दाग-धब्बे
- नाक व कान की बाहरी जन्मजात विकृतियाँ
- अन्य चयनित प्लास्टिक सर्जरी संबंधी समस्याएँ
भारतीय जैन संगठन वर्ष 1991 से निरंतर इस निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन कर रहा है।
अब तक 3,00,000 से अधिक रोगी इस सेवा शिविर के माध्यम से लाभान्वित हो चुके हैं।
सभी समाजबंधुओं एवं महानुभावों से विनम्र अनुरोध है कि इस जनकल्याणकारी संदेश को सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा अधिक से अधिक प्रसारित करें, ताकि ज़रूरतमंद लोग इस निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठा सकें।
📞 रजिस्ट्रेशन हेतु हेल्पलाइन नंबर & लिंक:
9024 333 222 (कॉल या व्हाट्सएप करें)
रजिस्ट्रेशन लिंक – https://forms.gle/SYAig3tB5TRvqSVAA
💰 अधिक जानकारी एवं आर्थिक सहयोग हेतु संपर्क करें:
डॉ. कमल जैन सेठिया
📞 +91 83770 01473
अध्यक्ष – BJS दिल्ली-NCR
(आपके द्वारा दी गई दानराशि आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत कर-मुक्त है)
